Friday, February 18, 2011

'जय प्रकाश मोदी स्मृति सम्मान' 2011

 एन सी सी जवान को मोमेंटो प्रदान करते राम संजीव कुमार.
हवेली खड़गपुर (मुंगेर), 16 फरवरी : विश्व प्रसिद्ध चित्रकार आचार्य नन्दलाल बसु की जन्म भूमि हवेली खड़गपुर के राजेंद्र श्री कृष्ण विद्यालय में एन सी सी के जवानों को 'जय प्रकाश मोदी स्मृति सम्मान' से  नवाजा गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय सुरक्षा बल के कमान्डेंट सदाराम सिंह, स्टेट बैंक के मैनेजर मो ओबेश, गज्नफ्फर अली, डॉ  सुरेश  कुमार, शिबू चौधरी समेत जय प्रकाश मोदी के पुत्र  राम  संजीव कुमार, राम राजीव  कुमार मौजूद थे. इसके पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन श्री मति   गायत्री  देवी  ने  दीप  जलाकर किया. इस मौके पर एन सी सी कैडेट प्रकाश प्रसून, स्मिता शेखर, राज  चौधरी  आदि  को राम संजीव कुमार ने 'जय प्रकाश मोदी स्मृति सम्मान' से नवाजा. वहीं स्वागत गान कुमार मुन्ना, मास्टर गुड्डू ने प्रस्तुत किया. मंच संचालन गज्नफ्फर अली ने किया.    


No comments:

Post a Comment