Monday, March 14, 2011

Holi mein ude re gulal...

पटना : विश्व कंप्यूटर साक्षरता मिशन के भूतनाथ रोड स्थित नेशनल सपोर्ट सेंटर में मंगलवार को नजारा बदला-बदला था. सबके चहरे लाल-पीले नजर आ रहे थे. कंप्यूटर के की-बोर्ड पर दौड़ने वाली अंगुलियाँ एक-दूजे के गालों पर दौड़ रही थीं. कनीय कर्मचारी से वरीय  अधिकारी  तक  मस्ती  में  डूबे  हुए थे. मंगलवार को विश्व कंप्यूटर साक्षरता मिशन के कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह  में यह नजारा देखने को मिला. इस मौके पर यूनिवर्सिटी को-ऑर्डिनेटर प्रो ज्ञानेंद्र पिंटू ने कहा कि होली सबसे बिंदास त्यौहार है. सो, इसे उसी अंदाज में मनाना चाहिए. इसमें इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए कि  खुद  भी  सुरक्षित रहें और सामने वालों को भी हानि नहीं पहुंचे. समारोह में एक से बढ़कर एक चुटकुले,  गीत, कविता आदि सुनाकर माहौल को मस्ती में डुबो दिया गया. समारोह को सफल बनाने  में  राजीव,  दिलीप  कुमार,  रश्मि,  सावित्री, अंशू, अरविन्द, टिंकू, रंधीर, दिनेश आदि की अहम्  भूमिका रही.     

No comments:

Post a Comment